स्कूल चलो अभियान

स्कूल चलो अभियान,
हम सबको चलाना है।।
हम सबकी जिम्मेदारी,
मिलकर के  निभाना है।।
कोई न छूटे बच्चा,
स्कूल में लाना है।।
स्कूल में ला करके,
नामांकन करवाना है।।
हम सबकी जिम्मेदारी,
मिल करके निभाना है।।
स्कूल चलो अभियान,
हम सबको चलाना है।
अभिभावक से मिलकर,
अभिप्रेरित करना है।।
स्कूल में बच्चों को,
मिल करके लाना है।।
हम सबकी जिम्मेदारी,
मिल करके निभाना है।।
शिक्षा है अनमोल,
हम सबको बताना है।।
स्कूल चलो अभियान,
मिल करके चलाना है।।
घर-घर जाकर हम सबको,
सम्पर्क बनाना है।।
हम सबकी जिम्मेदारी,
मिल करके निभाना है।।
ऐसा पुनीत है काम,
हम सबको निभाना है।।
स्कूल चलो अभियान,
मिल करके चलाना है।।

रचयिता
हरीओम सिंह,
प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय पेरई,
विकास खण्ड-नेवादा,
जनपद-कौशाम्बी।

Comments

Total Pageviews