राष्ट्रीय चिड़ियाघर प्रेमी दिवस
चिड़िया घर की सैर करेंगे,
जीव-जन्तुओं से मेल करेंगे।
कुछ घरेलू कुछ जंगली जानवर,
दिखते हैं यहाँ साँप और अजगर।।
शुतुरमुर्ग, बारहसिंघा, चीतल,
भालू, हाथी करतब दिखाये।
लम्बी गर्दन वाला जिराफ,
जेब्राधारी को यहाँ हम पाये।।
मगरमच्छ होते विशाल,
शेर की दहाड़ से मन घबराये।
हुआँ-हुआँ करता है सियार,
शिकार दबोच कर खाने।।
प्रति वर्ष 8 अप्रैल को,
राष्ट्रीय चिड़ियाघर प्रेमी दिवस मनाये।
सुरक्षित रहें पशुधन हमारे,
दिनचर्या को इनकी हम दिखाये।।
प्रथम आधुनिक चिड़ियाघर 1752 में,
फ्रांसिस प्रथम के आदेश से बनाया गया।
शाही परिवार के आनन्द हेतु था, लेकिन
सना 1765 में जनता के लिए खोला गया।।
रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी,
जनपद-जौनपुर।
Comments
Post a Comment