विकास और शांति के लिए विश्व खेल दिवस
क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी,
बैडमिंटन, टेनिस आदि खेल।
दुनिया भर में खेले जाते,
बढ़ाते आपसी सम्बन्ध मेल।।
शारीरिक, मानसिक गतिविधि ये,
सकारात्मक साझेदारी के होते प्रतीक।
प्रगति और शान्ति बनाये रखने को,
खेल संग होती हार-जीत सटीक।।
23 अगस्त, सन् 2013 को,
संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा किया।
6 अप्रैल 1896 एथेंस में,
ओलंपिक उद्घाटन दिवस प्रतीक लिया।।
प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को,
विकास और शांति को खेल दिवस मनाते हैं।
स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु,
ओलंपिक समिति द्वारा, खेल खिलवाते हैं।।
रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी,
जनपद-जौनपुर।
Comments
Post a Comment