राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस

प्रशासनिक तंत्र को चलाने के लिए,

अथक प्रयास करते हैं सिविल सेवक। 

सामाजिक सुधार और विकास में,

भारत में समर्पित हैं सिविल सेवक।।


21 अप्रैल का दिन है खास,

सिविल सेवकों पर बड़ा विश्वास।

21 अप्रैल सन 1947 को,

अखिल भारतीय सेवा का बना आस।। 


भारती सिविल सेवकों को,

देश का रीढ़ कहा गया।

सरदार पटेल द्वारा इन्हें,

भारत का 'स्टील फ्रेम' कहा गया।।


वर्ष 2006 में पहली बार,

राष्ट्रीय सेवा सेवा दिवस मनाया गया।

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए,

सिविल सेवकों को, बहुत सराहा गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1165034