राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

विद्यार्थी से बनता है देश का भविष्य,

सत्य जो दिखता है आज के परिप्रेक्ष्य।

अपने आप में है बहुत शक्तिशाली महत्व,

प्रयास होना चाहिए पूर्ण करने को उद्देश्य।।


9 जुलाई को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाएँ,

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापित बताएँ।

एक प्रमुख भारतीय छात्र संगठन है ये,

उद्देश्य इसका छात्र हित, राष्ट्र हित बताएँ।।


नारा है इसका ज्ञान, शील और एकता,

विद्यार्थी हित में योगदान हर पल जो देता।

युवा पीढ़ी कर रही है राष्ट्रीय हित में जागरूकता,

देश की ओर दायित्वों की चेतना का आगमन होता।।


यशवंतराव केलकर वास्तविक संपादक नियुक्त,

सक्रियता बढ़ाकर करते थे आश्वस्त।

1958 से इसने कार्यों का दायरा बढ़ाया,

नारे के प्रत्येक शब्द को करना सबको आत्मसात।।


देश का भविष्य इन युवाओं से है बनता,

भारतीय राजनीति का अलग महत्व चलता।

हर राष्ट्रीय पार्टी का बना है एक संगठन,

देश को भविष्य का नेता इनसे है मिलता।।


रचयिता

नम्रता श्रीवास्तव,

प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews