टेस्ट ट्यूब बेबी
दुनिया के इतिहास में विज्ञान ने,
25 जुलाई बड़ी उपलब्धि दर्ज करायी थी।
विश्व में प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी,
इस धरती पर जन्म पायी थी।।
सन् 1978, इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में,
आईवीएफ शिशु 'लुई ब्राउन' का जन्म हुआ।
करीब ढाई किलोग्राम वजन के शिशु का,
आधी रात को अस्पताल में जन्म हुआ।।
दुनिया भर के निःसंतान दंपतियों के लिये,
यह प्रणाली वरदान साबित हुआ।
यह निषेचन की एक कृत्रिम प्रक्रिया है,
इसे इन विंडो फर्टिलाइजेशन कहा गया।।
आईवीएफ तकनीक का प्रयोग करने वाले,
रॉबर्ट एडवर्ड और पैट्रिक स्टेपेटो वैज्ञानिक थे।
रॉबर्ट एडवर्ड को, मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार मिला,
वह 2010 में एकमात्र, जीवित वैज्ञानिक थे।।
रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी,
जनपद-जौनपुर।

Comments
Post a Comment