कारगिल विजय दिवस

सैनिक होना ही रहा सदा से सौभाग्य,

तत्पर हों देश की रक्षा में, ऐसा हो भाग्य।

विजय एक सैनिक की है पूरे देश की जय,

शौर्य गाथा उनकी बन जाती है एक काव्य।।


कारगिल विजय दिवस है महत्वपूर्ण दिवस,

26 जुलाई को मनाया जाता है यह दिवस।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था युद्ध,

साठ दिवसीय युद्ध जीतकर भारत मनाए विजय दिवस।।


शहीद हुए जवानों की स्मृति में मनाएँ,

सैन्य संघर्ष सैनिक का कभी ना भुलाएँ।

ऑपरेशन विजय नाम से सैनिक भेजे,

550 सैनिकों के बलिदान को शीश झुकाएँ।।


जवान कहाँ मरते हैं, अमर हो जाते हैं,

कई कहानियों के वे नायक बन जाते हैं।

बच्चा-बच्चा उन्हें हर पल याद करता है,

देशवासियों के दिल में खास जगह बनाते हैं।।


कारगिल की घटना इतिहास में अमर है,

सैनिकों की जांबाजी सदा रही प्रखर है।

नमन करो इनकी शहादत को मिलकर,

इनके शौर्य की हर दास्तान अमर है।।


रचयिता

नम्रता श्रीवास्तव,

प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews