गुरु पूर्णिमा
हृदय गुरु का सिन्धु सा, जिसमें संचित ज्ञान।
धरती के हर बिन्दु को, करते गगन समान।।
गुरु दिनकर की ऊष्मा, भरते जग में जोश।
जिसके बिन जीवन नहीं, सूना नेहिल कोष।।
हरि ने वसुधा को दिया, शिक्षक सम उपहार।
जिसने मानव को दिया, सुंदरतम आकार।।
मानवता की राह को, करते हैं आसान।
जिनके बिन सूखा रहे, मानस का बागान।।
सुख दुःख में संबल बने, जिनका सुन्दर ज्ञान।
हरते मन की कालिमा, बनते गर्वित मान।।
अभिनन्दन नित-नित करें, पाएँगे आशीष।
चरणों में जिनके झुके, कोटिश नेहिल शीश।।
रचयिता
सीमा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय काज़ीखेडा,
विकास खण्ड-खजुहा,
जनपद-फतेहपुर।

Comments
Post a Comment