महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी
आज चारों ओर खुशहाली छाई है।
जनता ने महामहिम एक नारी आज बनाई है।।
द्रौपदी मुर्मू जी ने नाम रोशन किया है।
देश का सर्वोच्च पद हासिल किया है।।
जनता के बीच अपनी छवि चमकाई है।
महामहिम बनकर देश में ख्याति पाई है।।
जाति बंधन तोड़कर देश मे आज खुशियाँ आई हैं।
भारत देश आगे बढ़ेगा, यह बात मन में आई है।।
नारी जगत हुआ आज सम्मानित, झूमे नर, नारी हैं।
विदेश में हुई जय जयकार, कैसी घड़ी आई है।।
द्रौपदी जी देश सँभलेगा, यह आस मन में जगाई है।
महामहिम को सारी जनता देती आज बधाई हैं।।
रचयिता
सीमा अग्रवाल,
सेवानिवृत्त सहायक अध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाफ़िज़पुर उबारपुर,
विकास क्षेत्र - हापुड़,
जनपद - हापुड़।
Comments
Post a Comment