स्वामी विवेकानंद
अमेरिका की धर्म सभा में,
संस्कृति का परचम लहराया।
युवा शक्ति विवेकानंद स्वामी,
भारत का नव दूत कहलाया।
ज्ञान, सत्य का आपने पाया,
सत्कर्मों को गले लगाया।
भाषण, चिंतन, लेखन, पूजन से
गौरवशाली भारत देश बनाया।
भाइयों और बहनों के कथन से,
पूरा हॉल है गुँजाया।
रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर,
राष्ट्रीय चेतना को है जगाया।
उठो जागो के लक्ष्य को,
विश्व तक है पहुँचाया।
न, रुको जब तक लक्ष्य ना मिले,
संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
रचयिता
ज्योति शर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिन्दौड़ा,
विकास क्षेत्र व जनपद-मुरादाबाद।

Comments
Post a Comment