५४३~ अनमोल रत्न राजनाथ_द्विवेदी (प्र०अ०) मॉडल उच्च प्रा०वि० सरैया, लालपुर, मैथा, कानपुर देहात (उ॰प्र॰)

 🏅#अनमोल_रत्न🏅

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद परिवार के माध्यम से एक ऐसे अनमोल रत्न शिक्षक भाई का परिचय कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने कार्य, व्यवहार और सकारात्मक विचारों से यह सिद्ध कर दिखाया कि शिक्षक मात्र एक सरकारी सेवक ही नहीं होता है बल्कि वह अपने कर्तव्य के समर्पण से राष्ट्र निर्माता और सामाजिक सभ्यता का सम्पादक भी होता है। जो हर अव्यवस्था को व्यवस्था में बदलने की एवं बंजर भूमि में भी फूल खिलाने की शक्ति रखता है। 

आइये जानते हैं कि एक विद्यालय को कैसे शिक्षा एवं शिक्षण गतिविधियों का केन्द्र बनाया जा सकता है। 

👉1- शिक्षक का परिचय-

#राजनाथ_द्विवेदी (प्र०अ०)

मॉडल उच्च प्रा०वि० सरैया, लालपुर, मैथा, कानपुर देहात (उ॰प्र॰)

प्रथम नियुक्ति- 01-05-1997

वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- 01-09-2015

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास:-

A- स्वयं के प्रयास- विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाना,पौधारोपण व खेलकूद 

 B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से- आकर्षक परिसर व सहगामी क्रिया कलाप

 C- जन प्रतिनिधि के सहयोग से- मॉडल शौचालय व सौरउर्जा की लाईट 

 D- शासन के सहयोग से:- विद्यालय को 03 कंप्यूटर उप्लब्ध

 E- जन सहभागिता से:- प्रोजैक्टर उप्लब्ध है 

 F- अन्य सहयोग से:- 11 सदस्यीय बैंडदल सामग्री, योगा ड्रेसे, स्काउट गाइड ड्रेसे व सामग्री








👉3- किये गए प्रयासों का परिणाम:-

A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन:- विद्यालय में मेरी नियुक्ति के समय छात्र नामांकन 82 था जो कि अब 172  है। 

 B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत:- 80% से 95% के बीच रहता है। 

 C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या : 60%

👉4- विद्यालयों की उपलब्धियां :-

A) विद्यालयों द्वारा प्राप्त पुरस्कार:- जनपदीय विज्ञान मेला II पुरस्कार 

 १) स्काउट रैली:- जनपद में प्रथम 2018, 2019, 2021

कानपुर मण्डल  में प्रथम -2019

 २) योगा प्रतियोगिता बालिका वर्ग :- जनपद में प्रथम 2018, 2019, 2021, 2022 

कानपुर मण्डल  में - 2018 उपविजेता, 

2019 कानपुर मण्डल विजेता, 

2021 कानपुर मण्डल विजेता

बालक वर्ग योगा:- जनपद में प्रथम 2018, 2019

कानपुर मण्डल उपविजेता :- 2019

पी• टी• एवं विशेष प्रदर्शन:- जनपद में प्रथम बालिका वर्ग 2017,2018,2019,2021 व कानपुर मण्डल में - उपविजेता 2021

जिम्नास्टिक - बालक वर्ग मे प्रथम स्थान - 2018, 2019 व कानपुर मण्डल में उपविजेता 2019

जिम्नास्टिक बालिका वर्ग - जनपद में द्वितीय स्थान - 2018,

जनपद में प्रथम स्थान -2019,

जनपद में प्रथम स्थान- 2021, 

कानपुर मण्डल में - उपविजेता  2021

समूहगान- जनपद में प्रथम स्थान :- 2017, 2018, 2019, 2021 व कानपुर मण्डल में उपविजेता 2021 में

खो-खो - जनपद में बालक वर्ग 2018-19 ( प्रथम स्थान) 

डिस्कस थ्रो- जनपद बालक वर्ग :- 2018 तृतीय स्थान, 2019 द्वितीय स्थान

दौड़-  200 मीटर :- जनपद में प्रथम स्थान 2019














👉5. विद्यालय में 2017 से लगातार प्रतिवर्ष बाल कवि सम्मलेन व सोचो और खेलो कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी, गणित व सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिताएँ करायी जाती है, जिसमे स्थानीय सामुदायिक रेडियों 'वक़्त की आवाज' के श्री हरेंद्र कोठियाल व उनकी टीम जज की भूमिका में होती है उक्त कार्यक्रम का रेडियो में प्रसारण भी होता है। 

👉6. शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:- 

• जिलाधिकारी महोदय द्वारा 2018 में मॉडल स्कूल के रूप में चयनित

• जिलाधिकारी द्वारा शिक्षक पुरस्कार प्राप्त श्री कृष्णबिहारी अग्निहोत्री (स•अ) 2019

• जिलाधिकारी द्वारा शिक्षक पुरस्कार प्राप्त राजनाथ द्विवेदी (प्र०अ०) 2020

• SCERT मे योग प्रतियोगिता में लगातार चयनित 2019, 2021, 2022

• योगा फेडरेशन में ऑफ इंडिया की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में श्री कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री स०अ० को सन् 2020 में गोल्ड मेडल विजेता 

• सड़क सुरक्षा में जनपदीय प्रतियोगिता 2020 में रंगोली व पोस्टर में चयनित 

• जिलाधिकारी द्वारा प्र०अ० राजनाथ द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ

• मेरा विद्यालय मेरी पहचान के अंतर्गत SCERT लखनऊ द्वारा उत्क्रष्ट् विद्यालय के रूप में चयनित 2021-2022

• महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ जी कोविंद व मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिनांक 03 जून 2022 के  परौख कार्यक्रम में विद्यालय की योगा टीम की 👉6.  छात्राओं द्वारा उनके सम्मुख योग कला का प्रदर्शन। 

• सत्र 2019 से विद्यालय की वार्षिक पत्रिका "उड़ान"  का प्रकाशन







👉7.  मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :  मिशन शिक्षण संवाद मेरे लिए आदर्श है जिसके परिणाम स्वरूप आज हम अपने विद्यालय को उत्क्रष्ट् विद्यालय बना सके। हम चाहेंगे कि भविष्य में भी आप सभी का मार्गदर्शन व सुझाव इसी तरह प्राप्त होता रहे। 


👉8. शिक्षक समाज के लिए संदेश:-

   "शिक्षक तुम विद्वान, तुम्हारी प्रतिभा से लोहा भी सोना"

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02NxUrh5MWq5XMgNHVxSp7Dm52TSSFgGVj2pWa3rk9WqV76NfZDkY2DLS1ZpdFRQKRl&id=1598220847122173

👉9. सहयोग :- प्रीति शर्मा मिशन शिक्षण सवांद    

जनपद - कानपुर देहात उ०प्र०

👉10- संकलन : राजनाथ द्विवेदी 

मिशन शिक्षण संवाद परिवार कानपुर देहात 


नोट : मिशन शिक्षण संवाद परिवार में सहयोग, सुझाव और अनमोल रत्न मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 लिखकर भेज सकते हैं।।

Comments

Total Pageviews