स्कूल चलो अभियान
सर्व शिक्षा अभियान
फिर से हुआ है नया सवेरा,
तोड़ो तुम बंधन का फेरा।
ज्ञान के अब तो दीप जलाकर,
करो दूर वसुधा का अंधेरा।
शिक्षा जीवन का आधार,
पढ़ने से होगा उद्धार।
शिक्षा है सबका अधिकार,
आओ तुम स्कूल के द्वार।
ज्ञान से जगमग हो जग सारा,
पढ़ना ही हो लक्ष्य तुम्हारा।
सब बच्चे स्कूल मे आओ,
खेलो, कूदो ज्ञान बढ़ाओ।
घर जैसा परिवेश तुम पाओ,
प्यारे बच्चों जल्दी आओ।
नई उमंग और नया इशारा,
शिक्षा से ही मिले किनारा।
सीखो तुम सब अच्छी बातें,
नित विद्यालय आते जाते।
यहाँ मिलें अच्छे संस्कार,
नित होते हैं नवाचार।
फिर से हुआ है नया सवेरा,
तोड़ो तुम बन्धन का फेरा।
रचयिता
पंकज लता मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय छितौनी शाहपुर चगौना,
विकास खण्ड-अहिरौला,
जनपद-आजमगढ़।

Comments
Post a Comment