425- बालरत्न मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह, प्रतापगढ़

 🏅 #बालरत्न 🏅

मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ की शुभांगी बनी जनपद की टॉपर

उत्तर प्रदेश में एक विद्यालय से 26 बच्चों की सफलता के साथ द्वितीय स्थान 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० फरहीम एवं विद्यालय परिवार को मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ💐🌹🙏

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह की शुभांगी सिंह ने पूरे जनपद प्रतापगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जनपद में टॉप करके अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। शुभांगी सिंह ने ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता  मान्धाता में भी टॉप किया था।

https://t.co/30L7C2qrXR

इस विद्यालय के शुभांगी सिंह, पियूष विश्वकर्मा, विपिन कुमार, नितेश पाल, रोली अग्रहरि,  चंदन पवन विश्वकर्मा, अंश कुमार, स्नेहा सरोज, ऋषि अग्रहरी, अजीत कुमार प्रजापति, विशिष्ट अग्रहरी, खुशी शर्मा, लकी शुक्ला, पूजा मिश्रा, अर्पित सिंह, हर्षवर्धन शुक्ला, शिवानी सरोज, आस्था सिंह, इशिका अग्रहरी, रुचि मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, खुशी पटेल अनुराग जयसवाल अमन, सृष्टि अग्रहरी, प्रियांशु मौर्या सहित कुल 26 बच्चे चयनित हुए। एक ही विद्यालय के 26 बच्चे चयनित होकर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान अर्जित किया है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।



























प्रत्येक छात्र/ छात्राओं को अगले 4 वर्ष (कक्षा-9 से कक्षा-12) तक प्रत्येक माह ₹1000 अर्थात ₹48000 प्राप्त होंगे।

26×48000=Rs12,48,000 (बारह लाख अड़तालिस हजार रुपए) सरकारी धन एक ही विद्यालय के बच्चों ने अपने नाम की।

आदरणीय मोहम्मद इब्राहिम उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य डायट, आदरणीय भूपेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ आदरणीय शिव बहादुर मौर्य खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता ने बच्चों एवं उनके शिक्षकों को बधाई दी है। 

शिक्षक पितामह यादव, श्रीमती आशा मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मनोज कुमार ने बच्चों को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की। बच्चों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।


साभार : फरहिम अंजुम प्र

मिशन शिक्षण संवाद परिवार प्रतापगढ़ 

Comments

Total Pageviews