महिला_सशक्तीकरण_विशेषांक_274
👩👩👧👧 #महिला_सशक्तीकरण_विशेषांक_274
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनांक 05 मार्च 2022)
नाम - रेनू कुमारी
पद - इ.प्र.अ.
विद्यालय - उ.प्रा.वि.लुधियानी, महेवा, इटावा
सफलता एवं संघर्ष की कहानी-
👉
प्रथम नियुक्ति 14/03/1997
वर्तमान नियुक्ति 07/12/2007
*विद्यालय की समस्यायें* -
जब मेरे पास चार्ज आया तो विद्यालय में बहुत सारी समस्याएं थी। छात्र संख्या भी कम थी। मैंने अपने प्रयास से धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ाई। गांव में जाकर संपर्क किया। अभिभावकों को यह विश्वास दिलाया कि मेरे यहां एडमिशन कराने पर आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। आपके बच्चे का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उसके शैक्षिक स्तर में सुधार की पूरी कोशिश की जाएगी।
विद्यालय में टी.एल.एम. न के बराबर था। उसमें भी मैंने काफी कुछ सुधार किया। विषय से संबंधित बहुत टी.एल.एम. बनवाया।
*01/04/2018 से विद्यालय में किए गए कार्य*👇
👉 पाठ्यक्रम की समीक्षा और वैकल्पिक दृष्टिकोण तैयार करके बच्चों के अनुरूप गतिविधियां तैयार की।
👉 बच्चों की समझ बढ़ाने के लिए कहानी, कविताएं और खेल के माध्यम से पाठ प्रस्तुत करना।
👉 बच्चों को मीना मंच में शामिल करके समूह पर योजनाएं बनाकर टीम सहयोग को बढ़ावा देना और एक दूसरे का सहयोग करने की भावना का विकास करना।
👉 बच्चों को योगा, पीटी, सांस्कृतिक गतिविधियां कराकर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा दिया।
👉 बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को नियोजित ढंग से चलाया गया।
👉 कोविड 19 के दौरान छात्रों के लिए मोहल्ला पाठशाला का आयोजन भी किया गया।
👉 विद्यालय में महिला सशक्तिकरण के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
*विद्यालय की उपलब्धि:-*
👉 बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मेरे विद्यालय के बच्चों को क्राफ्ट, गायन प्रतियोगिता और सड़क सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया।
👉 मेरे विद्यालय में इंस्पायर अवार्ड के लिए पिछले शैक्षिक सत्र 2020-2021 में एक छात्र को चुना गया। उसी छात्र का चयन प्रदेश स्तर पर भी हुआ।
👉 सत्र 2021-22 के लिए भी मेरे विद्यालय से इंस्पायर अवार्ड के लिए 3 छात्रों का चयन हुआ।
👉 गणित, विज्ञान, हिंदी, संस्कृत इत्यादि विषयों के लिए मेरे द्वारा विद्यालय में एक *एजुकेशनल पार्क* का निर्माण भी करवाया गया।
*मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश*
मिशन शिक्षण संवाद के लिए मेरा एक ही संदेश है कि हम सब शिक्षकों को समाज के साथ मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए और शिक्षक समाज से भी यही अपेक्षा है कि हम सब अपने विद्यालय में सुधार की पूरी कोशिश करें और बच्चों को आगे से आगे बढ़ाने में अपना हर संभव प्रयास करें जिससे बेसिक शिक्षा की नींव मजबूत हो सके और शिक्षक का खोया हुआ सम्मान वापस मिल सके।
धन्यवाद।
✏️ संकलन
Comments
Post a Comment