नूतन वर्ष
नूतन वर्ष क्या लाया
एक सुखद अनुभूति लेकर आया
रहें सभी स्वस्थ प्रसन्न
बस यही सोच मन हरषाया।।
रखें सकारात्मक सोच अपनी
मन बुद्धि न चलाओ अपनी
हाथ रहे काम में मन रहे राम में
हृदय में माला प्रभु की जपनी।।
जो बीत गया सो बीत गया
अब नूतन वर्ष क्या लाया
हो विश्व का कल्याण इसमें
2021 नूतन वर्ष जो आया।।
माना कि 2020 था दुश्वर साल
कई जवान गए, गए कई नौनिहाल
पर परमात्मा भरना सब के घाव तू
हो उन्नति प्रगति सबकी रहे जगत खुशहाल।।
रचयिता
ज्योत्सना रतूड़ी ज्योति
सहायक अध्यापक,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पालर,
विकास खण्ड-नौगांव,
जनपद-उत्तरकाशी,
उत्तराखण्ड।

Comments
Post a Comment