नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस।

जयंती पर उनके नाम की करें सब जयघोष।


23 जनवरी 1897 को हुआ जन्म कटक स्थान।

देश के वीर सपूत ने देश में पाया बड़ा नाम।


दृढ़ निश्चयी, साहसी, पराक्रमी देशभक्त।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में रहे अग्रिम।

बहाया देश की आज़ादी के लिए रक्त।

नेताजी के सम्मान में सब हैं नतमस्तक।


द्वितीय विश्वयुद्ध दौरान, किया अंग्रेजों को हैरान।

आजाद हिंद फौज का किया गठन, सहयोगी जापान।


उनका जयहिंद का नारा, बन गया राष्ट्रीय नारा।

भारतवासी ने उनको नेताजी कहके पुकारा।


भारत की आज़ादी के लिए मरते दम तक लडूँगा।

दिया नारा-"तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा"।


चलाया "दिल्ली चलो" नारा अभियान।

देश के लिए किया सर्वस्व बलिदान।

लोकप्रियता में भरी ऊँची उड़ान।

माताओं ने बेटों का रखा सुभाष नाम।


आजाद हिंद सरकार की 75 वी वर्षगाँठ पर,

पी. एम. मोदी जी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया।

नेता जी की जयंती ने पराक्रम दिवस नाम सम्मान पाया।


नेताजी देश में छोड़ गए स्वतंत्रता की किरण।

नेताजी सुभाष चन्द्र जयंती पर शत-शत नमन।


रचयिता

रीना,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय सालेहनगर,

विकास क्षेत्र-जानी,

जनपद-मेरठ।

Comments

Total Pageviews

1165146