सेना दिवस
आओ बंधु बताएँ बात पते की,
73वें स्थापना दिवस सेना की,
थल सेना दिवस आज हम मनाते,
करिअप्पा ने सँभाली कमान सेना की।
फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर,
करिअप्पा बने भारतीय शीर्ष कमांडर,
साहस था उनका अदम्य, अनूठा,
फील्ड मार्शल की रैंक वाले प्रथम ऑफीसर।
थल सेना की वीरता शौर्य ना भूलें,
उनकी प्रशंसा गगन को चूमें,
कुर्बानी को अनदेखा मत करो,
भारतीयों का गर्व से सीना फूले।
आधुनिक सर्वश्रेष्ठ सेना हुई तैयार,
उच्च मनोबल, कर्तव्य को तत्पर,
देश के प्रति दायित्व प्रेरणा का अजस्र स्रोत,
नमन उन्हें जो किए प्राण निछावर।
भारतीय सेना मुक्त हुई,
ब्रिटिश सेना घबरा गई,
सेना के जज्बे के आगे,
लेखनी मेरी नतमस्तक हुई।
रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments
Post a Comment