परमाणु रिएक्टर अफ्सरा
4 अगस्त सन 1956 में,
बना पहला परमाणु रिएक्टर भारत में।
होमी जहांगीर भाभा परमाणु वैज्ञानिक,
ने तैयार किया डिजाइन रियेक्टर अफ्सरा का।।
20 जनवरी सन 1957 में,
प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने
उद्घाटन किया परमाणु रिएक्टर स्वीमिंगपूल का,
विख्यात हुआ जग में नाम रिएक्टर अफ्सरा का।।
पूरी करता ऊर्जा की खपत,
भौतिक रसायन, जैविक क्षेत्रों की।
1000 किलोवाट ऊर्जा उत्पादन की है क्षमता रखता,
भारत को सशक्त बनाने में नाम आता रिएक्टर अफ्सरा का।।
बड़े -2 अस्पतालों और उद्योगों में,
इस्तेमाल होता रेडियो समस्थानिकों का।
प्रतिवर्ष लाखों रुपये की लागत के,
रेडियो समस्थानिकों के निर्माण में नाम आता रियेक्टर अफ्सरा का।।
परमाणु शक्ति से संपन्न हुआ,
भारत सारे संसार में,
अनुसंधान और प्रयोगों की।
युवा वैज्ञानिकों को राह है देता निर्माण रिएक्टर।।
रचयिता
साधना,
प्रधानाध्यापक
कंपोजिट स्कूल ढोढ़ियाही,
विकास खण्ड-तेलियानी,
जनपद-फतेहपुर।

Comments
Post a Comment