13- मेरा विद्यालय रा०क०उच्च०प्रा०विद्यालय डामटा, विकासखंड एवं जिला, नौगाव, उत्तरकाशी
#मेरा_विद्यालय_मेरा_गौरव🏡
👉1) विद्यालय का नाम --- रा०क०उच्च०प्रा०विद्यालय डामटा, विकासखंड एवं जिला, नौगाव, उत्तरकाशी
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2859556880988557&id=1598220847122173
👉2) विद्यालय स्थापना वर्ष ----2009
👉3) छात्रों की उपलब्द्धि-----
(A) शिक्षा के क्षेत्र में---- विज्ञान महोत्सव में कई बार प्रतिभाग, इंस्पायर अवार्ड में 2018 में जनपदीय स्तर पर प्रतिभाग, ब्लॉक स्तरीय,
जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगितायें जैसे--- क्विज़, निबंध, नाटक, लोकनृत्य,
सपनों की उड़ान, अंताक्षरी, समूह गान में संकुल से लेकर जनपद तक प्रथम स्थान व राज्य स्तर पर चयन।
(B) क्रीड़ा के क्षेत्र मे -----: प्रतिवर्ष बच्चे संकुल से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभाग करते हैं।
जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके और राज्य स्तर पर चयन। कबड्डी में 2015---16 में कु० शिखा चौहान व 2017---18 मे कु० पिंकी चौहान का राष्ट्रीय स्तर पर चयन।
(C) पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में----
प्रतिवर्ष विद्यालय में सभी बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जाता है, उन पेड़ों की बच्चों के द्वारा बहुत अच्छी देखभाल होने के कारण उनमे अब फल लगने लगे हैं।
(D) समाजोपयोगीकार्य ------ स्वच्छ्ता अभियान, स्कूल चलो अभियान, प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्व तैयारी, उपचारात्मक शिक्षण, कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय देकर घर पर पढ़ाना, विदाई समारोह, वार्षिक उत्सव, प्रवेशोत्सव, विद्यालय के सभी बच्चों के जन्मदिन को मनाना, महीने में या किसी खास अवसर पर सभी बच्चों को विशेष भोजन देना।
(E)अन्य ----- ◆रा०क०उच्च०प्रा० विद्यालय में 2011 में केवल एक ही सेवित क्षेत्र काण्डी ( डामटा ) के ही बच्चों ने प्रवेश लिया, 2012 में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और आज इस विद्यालय में कई गांव और दो जनपद की छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आती हैं जिससे हर वर्ष विद्यालय में छात्राओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है।
◆--- विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन गढ़वाली, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में अलग अलग सदनों द्वारा किया जाता है।
◆---: प्रार्थना सभा के बाद व्यायाम, जूडो- कराटे एवं आनंदम की कक्षा रोज होती है।
◆---: योगा, लेजियम डंबल हफ़्ते के प्रत्येक शनिवार को कराया जाता है।
◆----: प्रतिभा दिवस की सारी गतिविधियाँ महीने के अंतिम शनिवार को कराई जाती हैं।
◆--: सड़क सुरक्षा के नियमों का कैसे पालन करें बच्चियों द्वारा इसको करके जानना।
◆---: सपनों की उड़ान में हर वर्ष जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना।
◆--: लेजियम डंबल एवम योगा ओलम्पियाड में जनपद स्तर से राज्य स्तर के लिए चयन।
◆---: गतिविधि आधारित कक्षा शिक्षण।
◆---:लोकनृत्य में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य के लिए चयन।
◆----:कोविड 19 में स्कूल बंद होने पर घर से ही ऑनलाइन वर्क, योगा, MEME पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज़, ऑफ लाइन वर्कशीट देना
5)---: प्रबंधन समिति द्वारा सहयोग :- विद्यालय प्रबंधन समिति एवम ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय के परिसर एवं विद्यालय के चारों ओर सफाई करना, विद्यालय रूपांतरण में सहयोग, विद्यालय की हर बैठक में शामिल होकर अपनी बच्चियों की प्रोग्रेस को पूछना, विद्यालय के सारे कार्यों में सहयोग करना।
6):- राष्ट्रीय पर्व एवं राजकीय कार्यक्रमों का आयोजन :- समस्त राष्ट्रीय पर्व एवम विदाई समारोह को धूमधाम से मनाया जाता है व जन समुदाय को आमंत्रित किया जाता है।
7):--- शिक्षकों का विवरण :---
(1 ) श्रीमती दुर्गेश नंदनी यादव (प्रभारी प्र०अ०)
(2) श्रीमती सुशीला राणा (स०अ०)
(3) श्रीमती सविता चमोली (स०अ०)
8):-- विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन:----नवनिर्मित भवन रूपांतरण, बच्चों हेतु फ़र्नीचर, सभी कक्षा -कक्ष के लिए कंप्यूटर, बालिका शौचालय, स्टाफ- शौचालय, शुद्ध पेयजल, किचन कम स्टोर, विद्युतीकरण, किचन गार्डन, चाहरदीवारी, पुस्तकालय, साइंस व गणित किट, इंडोर और आउटडोर खेल सामग्री, प्रोजेक्टर, म्यूजिक सिस्टम का उपयोग किया जाता है।
9):--- विद्यालय परिसर का विवरण :---विद्यालय ग्राम पंचायत काण्डी और डामटा के मध्य सुंदर घाटियों के बीच स्थित है। आज विद्यालय के बगीचे में फलदार और छायादार वृक्ष बड़े ही सुशोभित लगते हैं।
किचन गार्डन:--- विद्यालय का किचन गार्डन क्यारियों में लगी सब्जियों से सुशोभित है।जिसमें राई, मूली, मिर्च, प्याज, धनिया आदि सब लगे है। किचन गार्डन की सब्जियां ही मिड डे मील में बच्चों के लिए बनाई जाती है।
क्रीड़ा स्थल :---विद्यालय के पास क्रीड़ा स्थल उपलब्ध नहीं है, परन्तु इसके बावजूद भी बच्चियों से प्रार्थना स्थल पर ही सारी गतिविधियों को करवाया जाता है।
प्रोत्साहन के लिए आप सभी का धनयवाद🙏
संकलन एवं सहयोग:-
हर्षवर्द्धन जमलोकी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड
🙏 🙏 🙏 🙏 🙏 🙏 🙏 🙏
नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें ✍🏽🙏
16-01-2021


















Comments
Post a Comment