५०२~ विवेक कुमार शर्मा प्राथमिक विद्यालय भरावन प्रथम, विकासखंड - भरावन जनपद-हरदोई, उत्तर प्रदेश

 🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-हरदोई के अनमोल रत्न शिक्षक सहयोगी भाई विवेक कुमार शर्मा जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को न सिर्फ बच्चों के लिए आकर्षण एवं विभिन्न शिक्षण गतिविधियों का केन्द्र बना दिया है बल्कि सामाजिक विश्वास का केन्द्र भी बना दिया है जिससे समाज के बीच विद्यालय, एक आदर्श विद्यालय के रूप में जाना जाता है जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं। 


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2860264027584509&id=1598220847122173

👉1. शिक्षक का परिचय
विवेक कुमार शर्मा प्राथमिक विद्यालय भरावन प्रथम, विकासखंड - भरावन
जनपद-हरदोई, उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति - 12/02/2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति -
11-04-2018

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए किए गए प्रयास:-
⭐A- स्वयं के प्रयास
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अँग्रेजी माध्यम विद्यालय के तहत वर्तमान विद्यालय में मेरी नियुक्ति 11.04.2018 को हुई। मेरे साथ अन्य चार सहायकों की भी नियुक्ति हुई। डे फर्स्ट से ही हम लोगों ने रणनीति बनाकर कार्य शुरू किया। विद्यालय में प्रार्थना सभा में प्रतिदिन के लिए अलग-अलग प्रार्थना, अभियान गीत आरम्भ करवाये। इसके साथ ही एक्शन सॉन्ग, एक्टिविटी सॉन्ग आदि नवाचार किये। विद्यालय को सुंदर वालपेंटिंग करवाई। नामांकन में लगातार वृद्धि हुई।
छात्रसंख्या 233 से 290 हो गयी है।
विद्यालय स्तर का प्रथम मिशन प्रेरणा कक्ष का निर्माण किया। 













⭐B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : मेरे विद्यालय में 4 सहायक अध्यापक तथा 2 शिक्षामित्र हैं एक टीम की तरह काम करते हुए मैंने उनके साथ समय-समय पर मीटिंग कर विद्यालय के विकास हेतु कार्य योजनाएं बनाईं तथा विभिन्न नवाचारों को स्वयं एवं समस्त स्टाफ द्वारा शिक्षण कार्य में लागू किया गया। ICT कक्षा कक्ष  का निर्माण करवाया गया। शिक्षकों के विशेष प्रयास से जनपद का उत्कृष्ट विद्यालय बना।
⭐C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से:-
समय-समय पर विद्यालय में विधायक जी का आगमन होता रहा है। अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर समाज में संदेश देंने का प्रयास किया गया कि ये इस क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय है। इससे बड़ा फायदा यह मिला कि प्राइवेट के अनेक बच्चों का नामांकन विद्यालय में हुआ।

👉3- किए गए प्रयासों का परिणाम :
⭐A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन :-
नामांकन बढ़ाने हेतु स्वयं घर-घर जाकर संपर्क किया अभिभावकों से समय-समय पर मीटिंग एवं नई गतिविधियों को लागू कर शिक्षण को रोचक बनाया। जिसके स्वरूप नामांकन 233 से 290 तक पहुंच गया।
⭐B- उपस्थिति का प्रतिशत 60% के आसपास रहता है।
⭐C- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ एवं सफल छात्रों की संख्या: अगर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की बात की जाए तो मेरे पूर्व एवं वर्तमान के विद्यार्थियों द्वारा कई पुरस्कार जीते गए कला, नृत्य, गायन, क्रीडा, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कई बार मंचों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं पुरस्कार जीते। विद्यालय की छात्रा को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ। खेल कूद प्रतियोगिताओं मे भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
⭐B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: मेरे विद्यालय में छात्रों द्वारा लर्निंग आउटकम की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया जिसमें 75% बच्चे A+ग्रेड से पास हुएl
⭐C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियां : 
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कई नुक्कड़ नाटकों में प्रतिभाग कर जनसामान्य को राष्ट्रीय मुद्दों से परिचित और जागरूक करवाया।
👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियां :
⭐शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यालय में अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन नाटक, गीत, संगीत, कला, रंगोली, निबंध-लेखन सुलेख, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। बच्चों द्वारा प्रत्येक दृष्टिकोण से बेहतरीन कार्य किया गया।

⭐ बच्चों द्वारा विद्यालय में किचन गार्डन एवं क्यारियों का निर्माण किया गया है और हर कक्षा ने अपनी क्यारियों की देखभाल का जिम्मा लेकर विद्यालय को हरा-भरा बना दिया है। बालसंसद एवं मीना मंच के बच्चों ने साफ़ सफाई, नाटकों का मंचन आदि अनेक गतिविधियों मे प्रतिभाग किया।
⭐विद्यालय में मीना मंच कार्यक्रम का हर शनिवार बड़े रोचक ढंग से आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न जागरूकता से संबंधित नाटक एवं विभिन्न गीत, संगीत के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाता है।
⭐बच्चों द्वारा ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है जैसे : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, पॉलीथिन मुक्त भारत, लोकतंत्र रक्षा, देशभक्ति,  कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर बच्चों द्वारा नाटक, रैली आयोजित की जाती है।
बच्चों के लिए विशेष रीडिंग कार्नर का निर्माण किया गया।
⭐आईसीटी का प्रयोग करके बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। टीचर्स द्वारा मोबाइल, लैपटॉप, रेडियो, अत्याधुनिक उपकरणों से शिक्षण को प्रभावशाली बनाया गया। इमेज मैग्नीफायर, साउंड सिस्टम, माइक का प्रयोग निरंतर होता है।
खेल एवं योगा को महत्व देते हुए प्रतिदिन बच्चों को मेडिटेशन और योग करवाया जाता है।
👉6- शिक्षकों के नवाचार का विवरण : कक्षा शिक्षण को मनोरंजक और रुचिकर बनाने हेतु कई नवाचारों को विद्यालय में लागू किया गया है वर्तमान में मेरे विद्यालय मे विद्यालयीय गतिविधियों को संरक्षित करने के लिए ###यादों का झरोखा ###नाम से बुक बनाई गई जो विद्यालय की गतिविधियों का आईना है।
मिशन प्रेरणा से प्रेरित होकर ###मिशन प्रेरणा कक्ष### का विद्यालय स्तर पर सर्वप्रथम निर्माण किया गया।
⭐B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों का विवरण
🔹️शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं विकास खण्ड एवं जनपद के उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान विद्यालय को प्राप्त हुआ।
⭐C- शिक्षकों की उपलब्धियां: अनुपलब्ध क्योंकि अगर बात की जाए तो मैं शिक्षक संकुल के तौर पर कार्य कर रहा हूँ। निष्ठा ट्रेनिंग का SRP, लीडरशिप ट्रेनिंग का जनपद स्तरीय सन्दर्भदाता हूँ।


👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन शिक्षण संवाद अनन्त ऊर्जा की वो अविरल धारा है जो शिक्षण को अनवरत जीवंतता प्रदान करती है। BE AND MAKE  बनो और बनाओ यही है मिशन शिक्षण  संवाद।

👉8- शिक्षक समाज के लिए संदेश
सकारात्मक सोच, अनवरत प्रयास, कार्य के प्रति निष्ठा और लगन से हर जंग जीती जा सकती है  ARISE AWAKE STOP NOT TILL THE GOAL IS REACHED

सहयोग: दीपक दीक्षित
टीम मिशन शिक्षण संवाद हरदोई
संकलन: आशीष शुक्ला
टीम मिशन शिक्षण संवाद

नोट:- मिशन शिक्षण संवाद परिवार में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें ✍🏽🙏
17-01-2021

Comments

Post a Comment

Total Pageviews