14- मेरा विद्यालय, हृदय राम अंथवाल प्रभारी (प्र०अ०) राजकीय प्राथमिक विद्यालय लैणी हिन्दाव विकासखण्ड-भिलंगना, जनपद-टिहरी गढवाल (उत्तराखण्ड)

 #मेरा_विद्यालय_मेरा_गौरव🏡


👉1- शिक्षक परिचय :-
हृदय राम अंथवाल प्रभारी (प्र०अ०)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय लैणी हिन्दाव
विकासखण्ड-भिलंगना, जनपद-टिहरी गढवाल (उत्तराखण्ड) 


https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2860864374191141&id=1598220847122173

प्रथम नियुक्ति -02- 03- 2009
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने हेतु प्रयास :-
रा०प्रा०वि० लैणी हिन्दाव अति दुर्गम क्षेत्र (F) श्रेणी का विद्यालय है, जो समुद्र तल से लगभग 7000 फिट से अधिक ऊँचाई पर अवस्थित है। यहाँ वर्ष में दो महीने कड़ाके की ठंड के साथ हिमपात होता है और जुलाई से सितम्बर तक तीन महीने राह चलते व विद्यालय परिसर में भी जोंक शरीर से चिपक कर खून चूसती हैं।विद्यालय में मेरी नियुक्ति के समय छात्र संख्या मात्र 18 थी और उपस्थिति दर भी बहुत कम थी। विद्यालय में मात्र दो कुर्सियाँ और एक टूटा बक्सा था। बच्चे संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करने पर कोई स्थान प्राप्त नहीं करते थे। विद्यालय में कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं थी। विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक स्तर को सुधारने की मुख्य चुनौती थी। विकट परिस्थितियों में विद्यालय प्रबंधन समिति, समुदाय एवं अभिभावकों के घर जाकर बैठकें बुलवाई और विद्यालय के प्रति लोगों में अपनेपन का भाव जागृत किया। 








अध्यापक द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति व समुदाय के सहयोग से किये गये कार्यों का विवरण -
a- पेय जल व्यवस्था
b- चहारदीवारी का विस्तारीकरण
c- विद्यालय प्रांगण में दूब रोपण
d- आकर्षक फुलवारी का निर्माण
e- औषधिवाटिका का निर्माण
f-  एस०एम०सी० की बैठक हेतु कुर्सियों की व्यवस्था
g- छात्रों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था
h- विद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्था
i-  कार्यालय हेतु कुर्सियों व आलमारियों की व्यवस्था
j- विद्यालय में लैपटॉप व प्रोजेक्टर की व्यवस्था

👉3- किये गये प्रयासों के परिणाम :-
a - छात्र नामांकन में वृद्धि।
b - छात्र उपस्थिति दर 90 प्रतिशत से अधिक।
c -समुदाय में विद्यालय के प्रति अपनेपन का भाव।
d -विद्यालय परिसर आकर्षक बनना।
e -विद्यालय की भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति।
f- आकर्षक फुलवारी एवं औषधि वाटिका का निर्माण।
g -विद्यालय में आनन्दमयी वातावरण का सृजन।
h -छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास।

👉4- छात्रों की उपलब्धि :-
a - शिक्षा के क्षेत्र में -वर्ष 2010 से लगातार संकुल व विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के साथ स्थान प्राप्त।
वर्ष 2018-19 में विद्यालय के एक छात्र का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन।
b) - क्रीडा के क्षेत्र में -
संकुल, विकासखण्ड एवं जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग व स्थान प्राप्त।
गत वर्ष एक छात्र का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन।
c - पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में -
महापुरुषों की जयन्ती (जन्मदिवस) पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण स्वच्छता।
d -समाजोपयोगी कार्य -
समाजोपयोगी कार्य के अंतर्गत छात्रों द्वारा बेटी बचाओ,बेटी पढाओ,नशाबंदी,कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन, दहेज विरोधी जागरुकता अभियान। 










👉5 -राष्ट्रीय पर्वों, राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन :-

राष्ट्रीय पर्वों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।राष्ट्रीय पर्वों पर समुदाय एवं अभिभावकों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जाती है। इन दिवसों से पूर्व समुदाय द्वारा विद्यालय में श्रमदान भी किया जाता है। विद्यालय में राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से किया जाता है।

6 -शिक्षकों का विवरण :-
a -हृदय राम अंथवाल (प्रभारी प्र०अ०)
b -चतर सिंह (स०अ०)

👉7- विद्यलय में उपलब्धता भौतिक संसाधन :-विद्यालय भवन का आकर्षक परिवेश, छात्रों के लिए प्रांगण में बैठने हेतु दूब, खेलने के लिए खुला परिवेश, प्राकृतिक सुन्दरता, एस०एम० सी० बैठक के लिए कुर्सियाँ, छात्रों के लिए पर्याप्त फर्नीचर, हारमोनियम, ढोलक, पी०टी० ड्रम, बिगुल सहित क्रिकेट, लूडो कैरम, बैडमिंटन, हाईजम्प स्टैण्ड, फुटबॉल आदि खेल सामग्री उपलब्ध हैं।

👉8- शिक्षकों की उपलब्धियां :-
A - नवाचारों का विवरण -
a - प्रार्थना सभा में प्रत्येक दिन गाइड के रूप में कक्षा-1 से सभी कक्षाओं के बच्चों का प्रतिभाग।
b - गतिविधि आधारित शिक्षण को प्राथमिकता।
c -  स्थानीय परिवेश को सम्मिलित कर शिक्षण।
d -औषधीय पौधों के लाभ, उपयोग एवं महत्व को मूर्त रूप में  बताना।
e -आनन्दमयी वातावरण में शिक्षण।
f - आँगनबाड़ी के बच्चों को भी बड़े बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में शामिल करना।
g - छात्रों को स्वयं सृजन का अवसर देना।
h -बाल सभा में प्रत्येक दिन नये संचालक को अवसर।
i -आई०सी०टी० आधारित शिक्षण (प्रोजेक्टर व लैपटॉप के माध्यम से)।
j - टी०एल०एम० व आर्टस एण्ड क्राफ्ट व खेल गतिविधि आधारित शिक्षण।
k -छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण सृजित करने के लिए
सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार, सर्वाधिक उपस्थिति पुरस्कार, कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कार व अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन में पुरस्कार की व्यवस्था। 








👉9 -शिक्षक सम्मान एवं पुरस्कार विवरण :-
a -वर्ष 2010-11 में विकासखण्ड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अध्यापक प्रमाण पत्र।
b -वर्ष 2010-11 में बालिका शिक्षा हेतु किये गये प्रयासों के लिए जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
c -वर्ष 2014-15 में विकासखण्ड स्तर पर सपनों की उडान में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति पुरस्कार।
d - वर्ष 2015-16 में विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार।
e - वर्ष 2017-18 में विद्यालय के  पठन-पाठन को आनन्दमयी बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी, टिहरी गढवाल द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र।
f - वर्ष 2019-20 में शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल देहरादून द्वारा आयोजित समारोह में नवाचारी कार्यों के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
g - वर्ष 2019 के शिक्षक सम्मान समारोह में विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
h- वर्ष 2019-20 में नवाचारी शिक्षा एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रमाण पत्र।

👉9 -संदेश
A-मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :-
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों के लिए बेहतरीन मंच है, जहाँ नवाचारी, शैक्षिक उन्नयन एवं अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाता है। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा शिक्षण कार्य हेतु उपलब्ध सामग्री बहुत उपयोगी साबित हो रही है। मिशन से जुड़े सभी सहयोगियों का बहुत-बहुत धन्यवाद।
B -शिक्षकों के लिए संदेश-
हम सभी शिक्षक अपने छात्रों के लिए प्रतिदिन कुछ नया करने का सपना देखें, जिससे हमारे छात्र एक नई उडान भर सकें। किसी भी शिक्षक की सफलता उसके द्वारा पढाये गये छात्रों की सफलता पर निर्भर करती है।

सहयोग व संकलनकर्ता- हर्षवर्द्धन जमलोकी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड

Comments

  1. बहुत सुन्दर
    अनुकरणीय उदाहरण सबके लिए
    मिशन शिक्षण संवाद का आभार सहित धन्यवाद

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर आकर्षक विद्यालय

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews