थल सेना दिवस

वीरता, अदम्य और कुर्बानी,

जिसकी हैं प्रमुख निशानी।

थल सेना कहते हैं इसको, 

देते इसे हम सब सलामी।।


देश की रक्षा के खातिर,

दिन- रात परिश्रम करते हैं।

मातृभूमि की रक्षा को,

यह सबसे आगे रखते हैं।।


सीने में गोली खाकर भी,

दुश्मन को मार भगाते हैं।

गद्दारों को धूल चटाकर,

तिरंगे को फहराते हैं।।


प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को,

थल सेना दिवस मनाते हैं।

वीर सेनानियों को सलामी देते,

शक्ति प्रदर्शन के कार्यक्रम कराते हैं।।


रचयिता
शहनाज बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी -1,
विकास क्षेत्र-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।



Comments

Post a Comment

Total Pageviews