भारतीय वैज्ञानिक एवं उनका योगदान

विषय-विज्ञान

कक्षा-6

भारतीय वैज्ञानिक एवं उनका योगदान


महान वैज्ञानिकों ने किए कई आविष्कार,

उनके योगदानों पर आओ करते हैं विचार।

चरक ने जड़ी बूटियों के औषधीय गुणों से किया उपचार,

सुश्रुत ने शल्य चिकित्सा में सर्जरी का किया आविष्कार।

आर्यभट्ट ने पाई का मान दिया,

 श्रीधराचार्य ने वर्ग समीकरण को हल किया।

जगदीश चंद्र बोस ने पौधों की संवेदनशीलता को बताया,

सर सी.वी.रमन ने प्रकाश का प्रकीर्णन(रमन प्रभाव) दर्शाया।

क्वांटम मैकेनिक्स से एस.एन. बोस ने मिलवाया,

एस. रामानुजम ने संख्या सिद्धांत समझाया।

होमी जहांगीर भाभा ने कॉस्मिक विकिरण का आविष्कार किया,

विक्रम साराभाई ने अंतरिक्ष अनुसंधान का विचार दिया।

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्रक्षेपणशास्त्र के थे ज्ञाता,

उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना है जाता।

अनुवांशिकी कोड की जिसने की थी स्थापना,

नाम था उनका डॉ0 हरगोविंद खुराना।

सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को था खगोल विज्ञान का ज्ञान,

कल्पना चावला के नाम से जुड़ा था अंतरिक्ष विज्ञान।


रचयिता

डॉ0 प्रीति चौधरी,

सहायक अध्यापक,

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनपेड़ा,

विकास खण्ड-सिकंदराबाद,

जनपद-बुलंदशहर।



Comments

Total Pageviews