तिरंगा

तिरंगा है मेरी आन,

तिरंगा है मेरी शान।

इस प्यारे तिरंगे पर,

न्योछावर है मेरी जान।।


तिरंगे के तीन रंग, 

हमें कुछ हैं याद दिलाते। 

हरा, सफेद, केसरिया, 

अपना-अपना अर्थ बताते।।


केसरिया रंग हमें बताता,

वीरों का बलिदान।

श्वेत रंग का है संदेशा,

अमन, शांति, सम्मान।।


हरा रंग हरियाली का,

प्रतीक है कहलाता।

रुको ना कभी, आगे ही बढ़ो,

चक्र हमें सिखलाता।।


रचयिता
हेमलता गुप्ता,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर,
विकास खण्ड-लोधा, 
जनपद-अलीगढ़।



Comments

Total Pageviews

1164408