अंतरराष्ट्रीय हिन्दी दिवस

भाषा विचारों को,

व्यक्त करने का तरीका है।

लिखने पढ़ने का इसने,

सिखाया तरीका है।।


10 जनवरी को हम,

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाते।

इस भाषा में हम,

सरलता और मिठास हैं पाते।।


2006 से  देखो,

इसकी शुरुआत हुई,

प्रथम हिन्दी विश्व सम्मेलन,

नागपुर से इसकी नींव पड़ी।।


गाँव नगर हर क्षेत्र में,

हिन्दी बोली जाती।।

इसके उत्थान से,

देश में उन्नति आती।।


रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा, 
जनपद-हरदोई।

Comments

Total Pageviews