बैंक व खातों के प्रकार

कक्षा- 8

विषय- गणित

प्रकरण- बैंकिंग 


आओ बच्चों तुम्हें बताएँ,

बैंक का हम अर्थ समझाएँ|

बैंक है एक ऐसी संस्था,

लेन-देन जिसमें हो धन का|


बैंक में हर खाताधारी, 

खुलवाता अपना खाता|

इन खातों से होता कार्य,

धन आहरण और वितरण का|


बैंक में खुलवाते हैं,

कई प्रकार के खाते,

जिनमें से कुछ प्रमुख प्रकार,

आज हम आपको बतलाते|


पहला खाता बचत खाता,

कम और मध्यम आय वर्ग के,

लोगों द्वारा खुलवाया जाता|

इस खाते में जमा राशि पर,

खाताधारी कुछ ब्याज पाता|


दूसरा खाता चालू खाता,

बड़े व्यापारी, कंपनियों, संस्थाओं,

निगम द्वारा यह खुलवाया जाता|

इस खाते में जमा राशि पर,

खाताधारी नहीं कोई ब्याज पाता|


तीसरा खाता सावधि जमा खाता,

इसमें धन निश्चित अवधि के लिए,

बैंक में जमा किया जाता|

समयावधि समाप्ति पर खाताधारी,

ब्याज सहित धन को पाता|


चौथा खाता है कहलाता,

आवर्ती जमा खाता,

धन प्रतिमाह निश्चित अवधि पर,

इसमें जमा किया जाता|

खाताधारी इस खाते में,

समयावधि समाप्ति पर अधिक ब्याज पाता|


अंतिम खाता अल्पव्यस्क खाता,

10 से 18 वर्ष के बीच,

बच्चों का यह खुलवाया जाता|


यह थे प्रकार कुछ खातों के,

याद करो तुम समझ के|

करो नहीं तुम इसमें देरी,

बैंकिंग ज्ञान है बहुत जरूरी|


रचयिता

नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews