नव वर्ष का नवल प्रभात

नित नए-नए मुकाम गढ़ने 

सफलताओं की ओर बढ़ने 

नव ऊर्जा का संचार करने 

हरकर सारे दुःख, संताप 

लेकर खुशियों की सौगात। 

आया नव वर्ष का नवल प्रभात। 


ईर्ष्या, द्वेष सब छोड़कर 

प्रेम का दामन ओढ़कर 

भुलाकर धर्म और मजहब

ऊँच-नीच और जात-पात 

लेकर खुशियों की सौगात। 

आया नव वर्ष का नवल प्रभात। 


गलत राह पर पग न धरना 

दया, प्रेम सदा हृदय में रखना 

खुश रहो, और खुशियाँ बाँटो 

ठान लो मन में बस यह बात 

लेकर खुशियों की सौगात। 

आया नव वर्ष का नवल प्रभात। 


रचयिता
रीनू पाल रूह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय दिलावलपुर,
विकास खण्ड - देवमई,
जनपद-फतेहपुर।



Comments

Total Pageviews