शुभकामना संदेश
नव वर्ष का हुआ शुभ आगमन,
आओ मिलकर करें अभिनन्दन।
करें ईश्वर से हम सब निवेदन,
खुशियों से भर जाए सबका दामन।
प्रेम -शान्ति की बहे निर्मल धारा,
एक -दूजे का बनें सभी सहारा।
मिटे अज्ञानता का अंधियारा,
ज्ञान का फैले चहुँओर उजियारा।
कलुष, भेद, ईर्ष्या से करें किनारा,
बहे सद्ज्ञान की अविरल धारा।
एक बनें, नेक बनें ये जग सारा,
चमके सबकी उम्मीदों का सितारा।
जिसकी जो हों अभिलाषाएँ,
न्यू ईयर 2021 से आशाएँ।
पूरी हों सबकी आराधनाएँ,
यही हैं मेरी ओर से विमल शुभकामनाएँ॥
रचयिता
विमला रावत,
सहायक अध्यापक,
राजकीय जूनियर हाईस्कूल नैल गुजराड़ा,
विकास क्षेत्र-यमकेश्वर,
जनपद-पौड़ी गढ़वाल,
उत्तराखण्ड।

👌👌👌👌
ReplyDeletetq
Deleteबहुत सुंदर कविता
ReplyDeleteप्रणाम दी बहुत ही सुंदर तथा सारगर्भित कविता
ReplyDeleteबहुत सुन्दर कविता 👌👌
ReplyDeleteसुन्दर रचना
ReplyDeleteआप सभी का बहुत बहुत आभार ।
ReplyDelete