क्या मैं शिक्षक लगता हूँ
कोई बताए सचमुच, क्या मैं भक्षक लगता हूँ?
कोई बताए सचमुच, क्या मैं रक्षक लगता हूँ?
रुकता हूँ ना मिटता हूँ मैं अविचल चलता हूँ,
कोई बताए सचमुच, क्या मैं अक्षर लगता हूँ?
ज्ञान बाँटना, प्रेम लुटाना फितरत है मेरी,
कोई बताए सचमुच, क्या मैं शिक्षक लगता हूँ?
दुनिया से कुछ ना कुछ मैं लेता ही आया हूँ,
कोई बताए सचमुच, क्या मैं भिक्षुक लगता हूँ?
आजकल चेहरों को भी मैं पढ़ता रहता हूँ,
कोई बताए सचमुच, क्या मैं पागल लगता हूँ?
जीवन की सच्चाई को मैं गाता फिरता हूँ,
कोई बताए सचमुच, क्या मैं गायक लगता हूँ?
कभी किसी के पथ का मैं कंकर नहीं बना हूँ,
कोई बताए सचमुच, क्या मैं शंकर लगता हूँ?
कभी-कभी शब्दों से मेरे आग निकलती है,
कोई बताए सचमुच, क्या मैं पावक लगता हूँ?
परिवर्तन के लिए रात - दिन सपने बुनता हूँ,
कोई बताए सचमुच, क्या मैं लायक लगता हूँ?
रचयिता
अनार सिंह वर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गोदी,
जनपद-कासगंज।
972062564

Comments
Post a Comment