सड़क के नियम

अम्मा देती वही हिदायत,
जो शिक्षक समझाते हैं।
सड़क चलो तो ध्यान रखो तुम
सिग्नल क्या बतलाते हैं।।

बच्चो सीखो ट्रैफिक सिग्नल,
बहुत जरूरी जीवन में।
लाल दिखे तो खड़े रहो तुम,
पीला तत्पर होने को।।

चलो-चलो अब हरा हो गया,
सरपट सीधे देखो तुम।
दायें-बायें आगे-पीछे,
चौकन्ने हो जाओ तुम।।

बीच सड़क पर कभी न खेलो,
चलती बस से कभी न उतरो।
जो मोटर बाइक तेज चलाये,
उसको रोको बोलो तुम।।

चलती गाड़ी से अंगों को,
बाहर नहीं निकालो तुम।
ओवरलोडिंग करे जो कोई,
उसको डाँट पिलाओ तुम।।

सड़क पार करनी हो तुमको,
जेब्रा क्रांसिंग देखो तुम।
सड़क चलेंगी सभी गाडियाँ,
पैदल को भी देखो तुम।।

सड़क साफ सुथर हो अपनी,
एैसा जतन करें हम सब।
नियम सड़क के याद रखें सब,
भारत माँ के बच्चे हम।।

रचयिता
आरती बहुगुणा,
प्रधानाध्यापिका, 
रा0प्रा0वि0 मरगाँव,
संकुल-गोदा, 
विकास खण्ड-थलीसैंण, 
जनपद-पौड़ी गढ़वाल,
उत्तराखण्ड।

Comments

Total Pageviews