उत्तम स्वास्थ्य

उत्तम स्वास्थ्य है अमूल्य निधि
इसके बिन जीवन कठिन
हरी सब्जी पालक, मूली, गाजर खाओ
स्वस्थ शरीर बनाकर रक्त अल्पता दूर भगाओ
दूध पिओ खाओ मट्ठा, छाछ, पनीर
स्वस्थ शरीर के मूल तत्व इसमें भरपूर
खाओ मटर, टमाटर साक, सोयाबीन
रहें निरोगी, विटामिन, आयरन, संग प्रोटीन
दालों मे है प्रोटीन का अच्छा रोल
बच्चों की शरीर वृद्धि का न कोई मोल
चावल, गेहूँ, आलू, कार्बोहाइड्रेट का साधक
देती ऊर्जा कार्य न हो बाधक
ताजे मौसमी फल खाओ सभी
खनिज लवण इसमें अधिक
अयोडीन युक्त नमक खाओ
घेघा रोग दूर भगाओ
कम खाएँ फास्ट फूड चाऊमीन,
पिज्जा बर्गर
करते शरीर जर्जर
घर का खाना, सबसे उत्तम
प्रेम माँ का, रहे स्वास्थ्य सर्वोत्तम
साफ सफाई स्वच्छता पर रहे ध्यान
शुद्ध हवा दीघार्यु की पहचान
करें प्रतिदिन योग और व्यायाम
निरोग शरीर का यही आयाम
स्वस्थ्य शरीर से ही मस्तिष्क का विकास
खुशी से खिला चेहरा, दुःख नही पास

रचयिता 
देव सरन,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरवारी,
विकास खण्ड-सोहावल,
जनपद-अयोध्या।

Comments

Total Pageviews