एड्स दिवस

वैसे तो इस धरती पर,
रोगों के हैं अनेक प्रकार।
पर इन सबमें है समस्या,
एडस की   विकराल।।
नाम है इसका एक्वायर्ड इम्यूनो,
डिफीसियंसी         सिंड्रोम।
विषाणुजनित    रोगों   की,
एडस      है     एक मिसाल।
पर   इसको   मिटा     सके,
नहीं     किसी    की   मजाल।
इससे घटती प्रतिरोधक क्षमता,
एड्स न देखता जाति धर्म की समता।।
         रोग है ये लाइलाज,
       बचाव  ही है इसका उपाय।
आओ हम सब मिलकर,
अपने आप से करें संकल्प,
एड्स रोगियों को स्नेह देकर,
बदलें उनकी     कायाकल्प।।
  चलो आज मिलकर यह,
यह अभियान   चलाते हैं।
  घर, परिवार और समाज में,
एड्स की    खुलकर बातें करते हैं।।

रचयिता
इन्दु पंवार,
प्रधानाध्यापक,
रा. प्राथमिक विद्यालय गिरगाँव,
जनपद-पौड़ी गढ़वाल,
उत्तराखण्ड।

Comments

Total Pageviews