७१३~ अनमोल रत्न स्वाति छिल्लर प्राथमिक विद्यालय, पलडी-2, ब्लॉक– बिनौली, जनपद– बागपत, राज्य– उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से एक ऐसी अनमोल_रत्न शिक्षिका बहन का परिचय करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक एवं उत्कृष्ट सोच, ईमानदार पहल, मानवीय कल्याण के लिए समर्पित प्रयासों के द्वारा आज अपने विद्यालय को न सिर्फ अभिभावकों के लिए विश्वास का केन्द्र, बच्चों के लिए उत्कृष्ट एवं आकर्षक शैक्षणिक परिवेश बनाया है बल्कि अपनी पुत्री का नामांकन अपने ही विद्यालय में करवाकर हम सभी शिक्षकों, समाज, शासन और सरकार के लिए एक अनुकरणीय और प्रेरक पहल भी प्रस्तुत की है। ऐसी सकारात्मक विचारों की धनी अनमोल रत्न शिक्षिका बहन को हम मिशन शिक्षण संवाद की ओर से नमन करते हैं। 🙏🙏🙏

👉 1. शिक्षक – स्वाति छिल्लर (सहायक अध्यापक)
👉 2. विद्यालय– प्राथमिक विद्यालय, पलडी-2, ब्लॉक– बिनौली, जनपद– बागपत, राज्य– उत्तर प्रदेश
https://www.facebook.com/share/p/1CwJCBL2qU/
👉 3. शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष – 2018
👉 4. स्वैच्छिक / स्वयंसेवी कार्यों का विवरण –
विद्यालय को सुंदर व आकर्षक बनाने हेतु अपने निजी खर्च से टाई, बेल्ट, आई-कार्ड, चेयर, हाउस टी-शर्ट्स उपलब्ध कराए।

पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण कर बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जगाई।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु विद्यार्थियों के लिए पोशाकें अपनी निधि से उपलब्ध कराईं।
अभिभावकों से सतत संवाद स्थापित कर विद्यालय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न किया।
"अपनी बेटी का नामांकन निजी विद्यालय में न कराकर, उसी विद्यालय में कराया ताकि समाज को एक प्रेरक संदेश दिया जा सके।"





👉 5. वर्तमान विद्यालय में किए जा रहे प्रेरक प्रयास-
A. विद्यालय में नामांकन (पिछले 3 वर्षों का विवरण)
वर्ष 2023 – 120 विद्यार्थी
वर्ष 2024 – 135 विद्यार्थी
वर्ष 2025 – 141 विद्यार्थी
B. विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत (पिछले 3 वर्षों का विवरण)
वर्ष 2023 – 74%
वर्ष 2024 – 81%
वर्ष 2025 – 92% ✅





C. विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या – 88 विद्यार्थी ✅
D. विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता
वर्ष परीक्षा का नाम उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या
2024 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-01
2025 ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा- 06 ✅
E. खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता
वर्ष प्रतियोगिता का नाम एवं स्तर विद्यार्थियों की संख्या
2025 कविता पाठ प्रतियोगिता (ब्लॉक स्तर)- 01
2023    spell be (block level) - 1
2024।   सुलेख  प्रतियोगिता (block level) 1













👉 6. शिक्षक के रूप में शोध, नवाचार आदि का विवरण–
विद्यार्थियों की उपस्थिति व नामांकन वृद्धि हेतु नवाचारी TLM (जैसे- स्टार रेस TLM) का निर्माण।
कक्षा-कक्ष में नवीन शिक्षण विधियों का प्रयोग, जिससे विद्यार्थियों की सीखने में रुचि बढ़ी।
डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर शिक्षण को रोचक व प्रभावी बनाया।
👉 7. संकलनकर्ता-
स्वाति छिल्लर, सहायक अध्यापक
प्राथमिक विद्यालय, पलडी-2, ब्लॉक बिनौली,
जनपद- बागपत, उत्तर प्रदेश।

नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
28-08-2025

Comments

  1. बहुत ही प्यारा और सुंदर दृश्य। अद्भुत शानदार लाजवाब अद्भुत अद्वितीय 🙏💐💐💐❤️❤️👌

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews