राजेन्द्र प्रसाद

भारत के प्रथम राष्ट्रपति और

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

नाम उनका राजेंद्र प्रसाद और

अद्भुत है उनकी कहानी।।


भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के

प्रमुख नेता के रूप में ख्याति पाई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष

के रूप में मुख्य भूमिका निभाई।।


भारतीय संविधान के निर्माण में

दिया आपने महत्वपूर्ण योगदान

कृषि और खाद्य मंत्री के रूप में भी 

दिया आपने मुख्य योगदान।।


हिंदी से था प्रेम उन्हें और 

सदैव देश उन्नति की बात की।

भारत रत्न सम्मानित राजेंद्र प्रसाद जी ने 

जीवन भर मातृभूमि की सेवा की।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews