सुमित्रानंदन पंत

हिंदी के वह महान लेखक,

और प्रसिद्ध कवि कहलाते हैं।

सुमित्रानंदन पंत नाम उनका,

आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी माने जाते हैं।।


छायावादी युग के अग्रणी कवि, 

सुमित्रानंदन पंत जी कहलाते।।

अपनी कोमल भावनाओं के द्वारा,

उत्कृष्ट कविताओं के सृजनकर्ता माने जाते।।


अपनी सुन्दर रचनाओं से आपने,

हिंदी काव्य को सजाया।

पदम विभूषण, ज्ञानपीठ जैसे उत्कृष्ट, 

पुरस्कारों को प्रतिभा से पाया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews