वीर जवान

हमारे भारत देश की शान,

हमेशा रखते देश का ध्यान!

मुसीबत देश पे जब आती,

न्योछावर करते अपनी जान!!


है हिम्मत ही जिनकी पहचान,

उन्हें कहते हम वीर जवान!

करे अर्पित जो तन, मन, प्राण,

ना भूलें हम उनका बलिदान!!


हुए जो देश के लिए शहीद, 

वो भारत माँ की थे संतान!

करो झुक कर सब उन्हें सलाम,

करो हर पल उनका सम्मान!!


बढ़ाते सदा देश का मान,

हमारा भारत देश महान!!


रचयिता

अंकुर पुरवार,

सहायक अध्यापक,

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिथरा बुजुर्ग,

विकास खण्ड-मलासा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews