भारतीय नौसेना

 साहस और ताकत दिखलाती,

 हमारी भारतीय नौसेना महान।

 जनता को रोमांचित कर देती, 

 गाए गीत गौरव के सारा जहान।।


 ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहले,  

 भारत में नौसेना की स्थापित।

 चार दिसंबर को हम मिलकर,

 नौसेना दिवस को करें समर्पित।।


 किया था युद्ध में नौसेना ने,

 पाकिस्तानी सेना को परास्त।

 रणपोत वायुवाहक ध्वंसक, 

 आदि नौसेना के कार्य समस्त।।


 करते निर्माण समुद्र तट का,

 सुरंग बिछाना भी इनका काम।

 प्रशासन की कमान सँभालते,

 भारतवासी सम्मान से लेते नाम।।


 समुद्री मार्गों का नियंत्रण भी ,

 नौसेना का मुख्यतम काम।

 नौसेना दिवस के अवसर पर,

 नमन करती सारी आवाम।।


रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।

Comments

Total Pageviews