श्री अटल बिहारी जी

अटल बिहारी देश के, नायक थे साकार।

 देश प्रेम की भावना, उनमें थी भरमार।।


 जब प्रधानमंत्री बने, करते कर्म महान।

 लोगों के हिय में बसे, थे भारत की शान।।


 पत्रकार वक्ता कुशल, हिंदी कवि महान।

 राष्ट्र धर्म को मानते, सारे गुण की खान।।


 राष्ट्रीय संघ के अटल, थे सदस्य जी लोग। 

 संसद कार्यों में सदा, लगा दिया सब योग।।


  बने भाजपा के अटल, अति उत्तम करतार।

  राजनीति में पद उन्हें, मिला था कई बार।।


  ब्रज भाषा रचना रची, ताजमहल थी खास।

  उनका लेखन सर्वदा, आता सबको रास।। 


 जीवन में उनके भरा, था अतीव संघर्ष।

 आओ उनको आज सब, कर लें याद सहर्ष।।


रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।

Comments

Total Pageviews