किसान दिवस

23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह ने लिया जन्म,

भारतीय किसानों के मसीहा वो कहलाते।

चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को प्रतिवर्ष,

किसान दिवस के रूप में देशवासी हैं मनाते।।


देश की प्रगति, समृद्धि में योगदान है किसानों का,

चौधरी चरण सिंह किसान परिवार के कहलाते थे।

किसानों का बाँटा दर्द, किये उनके लिये भरपूर सुधार,

हो मेहनत सफल किसानों की, प्रयास वो करते रहते थे।।


किसान दिवस मनाने के पीछे हैं कई उद्देश्य,

हमारे भोजन के अन्नदाता किसान कहलाते हैं।

दिन-रात खेतों में मेहनत-मजदूरी करते हैं किसान,

देश और निर्यात में अग्रणी भूमिका किसान निभाते हैं।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।




Comments

Total Pageviews