कृष्ण बल्लभ सहाय

भारत के सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी और

देशभक्त थे कृष्ण बल्लभ सहाय।

31 दिसंबर 1898 को पटना में,

जन्मे थे कृष्ण बल्लभ सहाय।।


एक मध्यम परिवार में जन्म लेकर 

हजारीबाग से शिक्षा पाई आपने,

भारत माता के प्रति सच्चे मन से

फर्ज निभाया था आपने।।


देश की आजादी के लिए,

कई आंदोलनों में भाग लिया।

देश को आजादी दिलाने का,

आपने पूर्ण संकल्प लिया।।


जमींदारी प्रथा का उन्मूलन करके

गरीबों को कल्याण किया।

बिहार के तीसरे मुख्यमंत्री का,

पदभार आपने ग्रहण किया।।

3 जून 1974 को महान देशभक्त ने

दुनिया को अलविदा कहा।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews