राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

14 दिसम्बर को है राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस,

2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा स्थापित किया गया।

भारत सरकार के अंतर्गत संवैधानिक निकाय आता है,

हो कम ऊर्जा की खपत, रणनीतियों को बनाया जाता है।।


ऊर्जा का है महत्व, हो कैसे ऊर्जा की बचत,

लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाता है।

आने वाले भविष्य के लिए है बहुत जरूरी ऊर्जा,

ऊर्जा बचत के परिणाम हों अच्छे प्रयास किया जाता है।।


CFL, LED का करें प्रयोग, बल्ब करे ज्यादा खपत ऊर्जा,

8 से 14 दिसम्बर तक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

किया जाता है आज के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,

उद्योग, भवन उपकरण निर्माताओं को पुरस्कृत किया जाता है।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews