विश्व मानवता एकता दिवस

विविधता में एकता के महत्त्व को दर्शाने को,

संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की 20 दिसंबर 2005 को।

तब से प्रतिवर्ष विश्व मानवता एकता दिवस मनाने को,

प्रतिबद्ध किया विभिन्न सरकारों को,

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौतों को याद दिलाने को।

शांति, भाईचारे और प्रेम का संदेश फैलाने को,

लोगों के बीच एकजुटता का महत्व बताने को,

गरीबी मिटाने के नए रास्ते खोजने को,

सतत विकास के लिए लोगों और सरकारों को प्रेरित करने को।

इस वर्ष समर्पित किया यूएन ने एकता दिवस को,

भूख से मर रहे मजबूर बच्चों को।

संदेशित किया पूरे विश्व को,

दुनिया का कोई भी बच्चा मजबूर ना हो

भूख से तड़पने को,

मानव को मजबूर किया इस तरफ सोचने को।

भूख से भविष्य खराब ना हो,

"फीड आवर फ्यूचर"  नाम दिया इस कैंपेन को।


रचयिता

भारती मांगलिक,

सहायक अध्यापक,

कम्पोजिट विद्यालय औरंगाबाद,

विकास खण्ड-लखावटी,

जनपद-बुलंदशहर।



Comments

Total Pageviews