अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस

संपूर्ण विश्व में बड़े प्रेम और सौहार्द

जन-जन में एकता की भावना आए

हर एक के मन में हो मानवता

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाए। 


मानवता से बढ़कर दुनिया में

कोई ना धर्म होता है

वे करते हैं निरंतर उन्नति जिसमें

विश्व बंधुत्व का भाव होता है।।


चलो हम सब आज मिलकर मन

का सारा बैर मिटाएँ।।

करें एक दूजे का सहयोग और

आपस में प्रेम भाव बढ़ाएँ।।


विश्व के हर कोने में

समरसता का भाव जागे

करें एक दूजे से मिलकर सब उन्नति

मानव एकता का भाव हो सबसे आगे।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews