जंतु और वनस्पति में अंतर

आओ समझें जीव क्या होता है,
वनस्पति से क्या अंतर रखता है?

साँस लेते हुए जो चलता है,
 अपने जैसे ही बच्चे को,
 या अंडे को जन्म देता है,
 खुद भोजन के लिए पौधों,
 या जीवों पर  निर्भर रहता है,
एक निश्चित आयु तक ही बढ़ता है
 यह तो जंतु ही होता है।

आओ समझें जीव क्या होता है,
वनस्पति से क्या अंतर रखता है?

जो स्थिर रहकर श्वसन करता है,
तने या बीजों से जन्म  पाकर,
बढ़कर फूल और बीज बनाता है,
सूर्य के प्रकाश में भोजन बनाकर
ऑक्सीजन का उत्पादन करता है,
उत्पादक का नाम भी पाता है,
 पौधा या वनस्पति कहलाता है।

आओ समझे जंतु क्या होता है,
वनस्पति से क्या अंतर रखता है?

रचयिता
ओम प्रकाश श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक, 
प्राथमिक विद्यालय उदयापुर, 
विकास खण्ड-भीतरगाँव,
जनपद-कानपुर नगर।

Comments

  1. प्राथमिक के बच्चों के लिए उपयोगी

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews