प्रकाश संश्लेषण

प्रकाश संश्लेषण है महत्वपूर्ण प्रक्रिया,
सूर्य की रोशनी में होती है यह क्रिया।
क्लोरोफिल वर्णक इसमें होता सदैव संग,
पत्तियों में पाया जाता हरा है इसका रंग।।

इस प्रक्रिया में पौधे स्वयं भोजन बनाते,
खुद जीते हमें भी भोजन उपलब्ध कराते।
कार्बन-डाईऑक्साइड गैस है सहयोगी,
बिन इसके प्रकाश संश्लेषण क्रिया न होगी।।

पौधों में CO2 गैस का अवशोषण होता है,
ऑक्सीजन गैस का उत्सर्जन करते हैं।
जल भी प्रकाश संश्लेषण में सहयोग करता,
इस प्रक्रिया में मुख्य उत्पाद ग्लूकोज बनता।।

रचयिता
नवनीत शुक्ल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय भैरवां द्वितीय,
शिक्षा क्षेत्र-हसवा,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews