कैसे कैसे कैसे

पानी में नाव तैराते हैं, कैसे?
आकाश से पानी गिरता है, कैसे?

रात में जुगनू चमकते हैं, कैसे?
पानी नदी में बहते हैं, कैसे?

रंग गिरगिट बदलते हैं, कैसे?
आलू समोसे में होते हैं, कैसे?

आँख में आँसू आते हैं, कैसे?
धूप में पसीना निकलते हैं, कैसे?

पंछी ऊपर उड़ते हैं, कैसे?
पत्ते पेड़ से गिरते हैं, कैसे?

गिरकर गुल्लक टूटते हैं, कैसे?
मधुरस तितली पीते हैं, कैसे?

रचयिता
चैतन्य कुमार,
सहायक शिक्षक,
मध्य विद्यालय तीरा,
ग्राम+पत्रालय:- तीरा खारदह,
प्रखण्ड:- सिकटी,
भाया:- कुर्साकाँटा,
जिला:- अररिया,
राज्य:- बिहार।

Comments

Total Pageviews