प्रेरणा लक्ष्य

आओ सभी शिक्षक साथी, जानें प्रेरणा लक्ष्य।
पाना नितांत जरूरी है, देख वर्तमान परिप्रेक्ष्य।।

कक्षा एक की बात करें, तो हम यह मानें।
5 शब्द भाषा के, 5 अंक गणित बच्चे सही पहचानें।।

कक्षा दो के बच्चों को, जरूर हो यह पता।
पढ़ें भाषा के 20 शब्द, कर लें एक अंकीय जोड़ - घटा।।

कक्षा तीन में जानो, क्या करना है बच्चों को हासिल।
भाषा के धाराप्रवाह 30 शब्द, जोड़- घटा लगाकर हासिल।।

कक्षा चार में छोटे अनुच्छेद से, प्रश्नों के उत्तर 75%।
गणित में कर लें सवाल, गुणा के सही 75%।।

कक्षा पाँच में बड़े अनुच्छेद से, प्रश्नों के उत्तर 75%।
गणित में कर लें सवाल, भाग के सही 75%।।

यह लक्ष्य हुआ है निर्धारित, लखनऊ के कार्यालय राज्य परियोजना।
मार्च 2022 तक प्राप्त करने का मिशन हमारी योजना।।

रचयिता
रेनू चौधरी,
सहायक अध्यापक,                               
कंपोजिट विद्यालय असालतनगर,      
विकास खण्ड-मुरादनगर,
जनपद-गाजियाबाद।

Comments

  1. 5 अंक नहीं है , 5 संख्याएं सही से पहचाने।

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews