क्षुद्रग्रह दिवस

तर्ज-: चौपाई

छोटे  आकार  के ग्रह  देखो।
सूर्य के चक्कर लगाते देखो।।

अंडाकार  पथ  में   घूमते  हैं  ये।
कभी-कभी आपस में टकराते ये।।

ग्रह सी विशेषता होते हुए भी।
ग्रह नहीं कहलाते हैं कभी भी।।

कुछ क्षुद्रग्रह तो पूरे ठोस होते।
कुछ  द्रव तो  कुछ गैस के होते।।

खतरनाक  बहुत हैं जब टकराते।
दूर रहें पृथ्वी से हम यही मनाते।।

वेस्ता, पल्लास, साइरस व हाईजिया।
बड़े क्षुद्रग्रह में  इनको शामिल किया।।

सबसे बड़ा  क्षुद्रग्रह साईरस हम पाते।
पत्थर  और बर्फ  इसे मिल के बनाते।।

आया था  एक दो हज़ार पन्द्रह में।
गुजरा पृथ्वी के बहुत  नजदीक से।।

संयुक्त राष्ट्र ने हम  सबको बताया।
30 जून को क्षुद्रग्रह दिवस मनाया।

रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews