शिक्षा है अनमोल रतन


शिक्षा है अनमोल रतन,
पढ़ने का सब करो जतन।
पढ़ लो पढ़ लो लगा के मन
सबसे प्यारा है यह धन ।
सरल हो जाएगा जीवन
शिक्षा है अनमोल रतन
पढ़ने का सब करो जतन।

बेटी पढ़ लो, बेटा पढ़ लो
जीना सरल हो जाएगा।
तेरे जीवन के अँधियारों को
ज्ञान ही दूर भगाएगा।
पढ़ लो बच्चों लगा के मन
शिक्षा है अनमोल रतन
पढ़ने का तुम करो जतन।

पढ़ लो दीदी, पढ़ लो भइया
जीवन सफल हो जाएगा।
आज जो लगता है सपना
कल वो अपना हो जाएगा।
पढ़ लो लगाकर,तन,मन,धन
शिक्षा है अनमोल रतन
पढ़ने का सब करो जतन।

आज अगर तुम जागोगे,
तो सफल काम हो जाएगा।
आज जीवन है अँधियारो में
कल रोशन हो जाएगा।
काम करो ये लगा के मन
शिक्षा हैअनमोल रतन
पढ़ने का सब करो जतन।
जय हिंद

रचयिता
धर्मेन्द्र पाल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय रुद्रापुर,
विकास क्षेत्र-पनियरा,
जिला-महराजगंज।

Comments

Total Pageviews