हमें अच्छा बच्चा बनना है


हमें अच्छा बच्चा बनना है,
हमें अच्छा बच्चा बनना है।
हमें सवेरे रोज है उठना,
उठकर हमको शौच है जाना,
शौच से आकर हाथों को धोना।।
हमें अच्छा बच्चा..-2

धोकर हाथ तब कुल्ला करना,
कुल्ला करके रोज नहाना।
नहाकर फिर खाना है खाना,
खाना खाकर पढ़ने आना।।
हमें अच्छा बच्चा...-2

मन लगा कर करी पढ़ाई,
किताब भी हमसे शरमाई,
सर ने नई नई बात बतायी।
पढ़कर अब घर जाएंगे,
कल स्कूल फिर आएंगे,
गृहकार्य कर लायेंगे।।
हमें अच्छा बच्चा...-2

गृहकार्य करके खेलेंगे,
पर कंचा गिल्ली नही खेलेंगे।
कंचा गिल्ली जो खेलेगा,
वह बच्चा गंदा बन जायेगा।।
हमे अच्छा बच्चा....-2

कंचा गिल्ली नहीं खेलेंगे-2
पढ़ लिख कर अच्छे बनेंगे,
जो बच्चे खूब है पढ़ते,
वो बच्चे आगे को बढ़ते।
हमें अच्छा बच्चा...-2

मम्मी पापा जो कहेंगे,
उनका कहना मानेंगे।
सर हमारे जो कहेंगे,
उनकी बात न टालेंगे।, क्यों?
क्योंकि हमें अच्छा बच्चा बनना है।

रचियता
हेम रतन दक्ष (शिक्षक)
प्राथमिक विद्यालय कुसैत 
विकास खंड- अवागढ़
जिला एटा (उत्तर प्रदेश)

Comments

Total Pageviews